मात्र ₹250 का निवेश देगा ₹71.82 लाख! इस सरकारी योजना का पूरा कैलकुलेशन जानें

सरकार की सबसे फायदेमंद स्मॉल सेविंग स्कीम में मिल रहा 8.2% ब्याज, टैक्स फ्री रिटर्न और बेटी के भविष्य की गारंटी, जानें पूरी डिटेल कैसे लें इस मौके का फायदा।

Published On:

माता-पिता के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई या शादी के खर्च को लेकर चिंता स्वाभाविक है, लेकिन अगर निवेश सही हो तो यह चिंता अवसर में बदल सकती है। सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) ऐसी ही एक सरकारी स्कीम है, जिसे खास तौर पर बेटियों की आर्थिक स्वतंत्रता और सुरक्षा के लिए शुरू किया गया था।

सुरक्षित निवेश, ऊंचा रिटर्न

यह योजना वर्तमान में 8.2% सालाना ब्याज दर पर चल रही है, जो अक्टूबर से दिसंबर 2025 तिमाही के लिए तय की गई है। इतनी ऊंची ब्याज दर फिलहाल किसी अन्य पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग स्कीम में उपलब्ध नहीं है। इसी वजह से यह स्कीम सरकारी निवेश विकल्पों में शीर्ष पर बनी हुई है।

करोड़ों परिवारों का भरोसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में जानकारी दी थी कि देशभर में अब तक 4 करोड़ से ज्यादा सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं। इन खातों में कुल जमा राशि 3.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। यह साफ दिखाता है कि भारतीय अभिभावक अपनी बेटियों के भविष्य को लेकर इस स्कीम पर पूरा भरोसा जता रहे हैं।

यह भी पढ़ें- PM विद्या लक्ष्मी योजना! छात्रों को ₹6.5 लाख तक का शिक्षा लोन मिल रहा, यहाँ जानें लाभ कैसे मिलेगा

टैक्स लाभ और लंबी अवधि की योजना

सुकन्या समृद्धि योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मिलने वाला ब्याज टैक्स फ्री होता है। पुरानी टैक्स व्यवस्था वाले लोग इस निवेश पर धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक का टैक्स डिडक्शन भी ले सकते हैं।

इसमें सालाना न्यूनतम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक निवेश किया जा सकता है। जमा करने की अवधि 15 साल है, लेकिन खाता 21 साल में मैच्योर होता है। इस बीच आखिरी 6 साल तक भी ब्याज मिलता रहता है, भले ही कोई नई राशि जमा न की जाए।

सिर्फ ₹22.5 लाख निवेश पर ₹71.82 लाख की वापसी

अगर कोई अभिभावक बेटी के जन्म से ही हर साल 1.5 लाख रुपये इस योजना में जमा करना शुरू करे, तो 15 वर्षों में कुल जमा राशि ₹22.5 लाख होगी। मौजूदा ब्याज दर 8.2% के अनुसार, मैच्योरिटी के समय तक इस पर लगभग ₹49.32 लाख रुपये का ब्याज जुड़ जाएगा। इस तरह बेटी को 21 साल की उम्र में करीब ₹71.82 लाख रुपये मिल सकते हैं।

इस प्रकार, यह योजना एक सुरक्षित, टैक्स-फ्री और सुनिश्चित रिटर्न वाला निवेश विकल्प है जो हर भारतीय परिवार को अपनी बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए अपनाना चाहिए।

Author
Pinki

Leave a Comment

🔥 वायरल विडिओ देखें