Meta Crackdown: अब नहीं बचेंगे वीडियो चुराने वाले! फेसबुक-इंस्टा कंटेंट चोरी पकड़ने के लिए मेटा का नया टूल लॉन्च

Meta ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के लिए नया Content Protection टूल लॉन्च किया है, जो कॉपी किए गए रील्स और वीडियो को आसानी से पकड़ता है। यह मोबाइल ऐप में काम करता है और ओरिजिनल क्रिएटर को नोटिफिकेशन भेजकर कंटेंट चोरी की जानकारी देता है। यूजर कॉपी कंटेंट को ब्लॉक या ट्रैक कर सकते हैं और क्रेडिट भी दे सकते हैं। यह फीचर खासकर शॉर्ट वीडियो क्रिएटर्स के लिए सुरक्षा कवच है।​

Published On:
meta new tool to catch video content theft

डिजिटल क्रिएटर्स के लिए एक राहत भरी खबर आई है। अब अगर कोई आपकी फेसबुक या इंस्टाग्राम रील कॉपी कर लेता है, तो आपके पास उसका अलर्ट खुद आ जाएगा। मेटा ने हाल ही में एक नया टूल “Facebook Content Protection” लॉन्च किया है, जो कंटेंट चोरी का पता लगाने में मदद करेगा। यह फीचर खास तौर पर मोबाइल यूजर्स के लिए तैयार किया गया है और फिलहाल मोबाइल प्लेटफॉर्म पर ही काम करेगा।

मेटा का कहना है कि इस टूल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि किसी क्रिएटर की मेहनत और उसकी असली पहचान किसी और के नाम न चली जाए। शॉर्ट वीडियो कंटेंट की बढ़ती रेस में अब कंपनी असली क्रिएटर्स को ज्यादा सपोर्ट देना चाहती है।

कैसे करेगा काम यह नया टूल?

Facebook Content Protection टूल वीडियो या रील्स को सिर्फ अपलोड के बाद ही नहीं बल्कि पब्लिश होने के बाद भी ट्रैक करता है। जैसे ही कोई ऐसी वीडियो सिस्टम में डिटेक्ट होती है जो ओरिजिनल क्लिप से मिलती-जुलती हो, तो मेटा उस ओरिजिनल क्रिएटर को तुरंत एक नोटिफिकेशन भेज देता है।

इसके बाद क्रिएटर के पास दो विकल्प होते हैं या तो वह उस कॉपी किए गए वीडियो को फेसबुक और इंस्टाग्राम से हटाने की रिक्वेस्ट कर सकता है, या फिर उसे क्रेडिट के साथ बने रहने दे सकता है। इस तरह, क्रिएटर अब अपने कंटेंट पर पूरा कंट्रोल रख पाएंगे।

क्रिएटर्स को मिलेंगे एडवांस फीचर्स

मेटा ने अपने इस नए टूल में “Allow List” नाम का फीचर भी दिया है। इसकी मदद से कोई भी क्रिएटर पहले से तय कर सकता है कि किन अकाउंट्स को उसके कंटेंट का इस्तेमाल करने की अनुमति है। यह खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो कोलैबोरेशन में काम करते हैं या चाहतें हैं कि उनका कंटेंट शेयर हो, लेकिन क्रेडिट के साथ।

इसके अलावा, टूल यह भी दिखाता है कि कॉपी की गई रील ने कितना एंगेजमेंट और परफॉर्मेंस हासिल किया है। यानी अब क्रिएटर यह देख पाएंगे कि उनके कंटेंट की नकल करने वाले को कितना फायदा मिल रहा है — और चाहें तो उस पर एक्शन भी ले सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर कैसे करेगा काम

यदि आप इंस्टाग्राम यूजर हैं तो ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ट्रैकिंग फीचर तभी एक्टिव होगा जब आपकी रील फेसबुक सिस्टम पर पहुंचेगी। यानी या तो आप अपनी रील को सीधे फेसबुक पर पोस्ट करें या फिर इंस्टाग्राम से “Share to Facebook” ऑप्शन का उपयोग करें।
जैसे ही वीडियो फेसबुक डेटाबेस में पहुंचती है, सिस्टम तुरंत दोनों प्लेटफॉर्म्स पर उस जैसे दिखने वाले क्लिप्स को ढूंढना शुरू कर देता है। इससे चोरी किया गया कंटेंट जल्दी सामने आ जाता है।

कंटेंट क्रिएटर्स के लिए क्यों ज़रूरी है यह कदम

बीते कुछ सालों में शॉर्ट वीडियो कंटेंट सोशल मीडिया का सबसे पावरफुल ट्रेंड बन चुका है। ऐसे में कई बार लोग दूसरों की मेहनत को डाउनलोड कर अपने नाम से अपलोड कर देते हैं, जिससे ओरिजिनल क्रिएटर को न तो व्यूज़ मिलते हैं और न पहचान। Meta का यह कदम वही भरोसा लौटाने की कोशिश है जो डिजिटल क्रिएटर्स के अधिकारों को मजबूत बनाता है।

इसके जरिए न केवल असली क्रिएटर को सम्मान मिलेगा बल्कि प्लेटफॉर्म पर क्वालिटी कंटेंट को भी बढ़ावा मिलेगा। आने वाले समय में यह फीचर फेसबुक और इंस्टाग्राम दोनों के लिए समान रूप से अहम साबित हो सकता है।

Author
Pinki

Leave a Comment

🔥 वायरल विडिओ देखें