
आजकल बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के साथ ही कई लोग एक से ज्यादा बैंक अकाउंट खोल लेते हैं, लेकिन जब उन खातों का इस्तेमाल बंद हो जाता है, तो उन्हें बंद कराना ही समझदारी होती है, यदि आप भी अपना कोई पुराना या ‘डोरमेंट’ बैंक अकाउंट बंद कराने की सोच रहे हैं, तो रुकिए! बैंक की चौखट पर जाने से पहले आपको कुछ नियमों के बारे में जान लेना चाहिए, वरना आपको भारी सर्विस चार्ज और पेनाल्टी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी देखें: CUET PG 2026 के लिए आवेदन शुरू! फॉर्म भरने का सीधा लिंक जारी, जानें पूरी प्रक्रिया
Table of Contents
कब लगता है क्लोजर चार्ज?
बैंकों के नियमों के मुताबिक, अकाउंट खोलने के 14 दिनों के भीतर उसे बंद करने पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ता। लेकिन यदि खाता 14 दिन से लेकर 1 साल के बीच बंद किया जाता है, तो बैंक आपसे ‘अकाउंट क्लोजर चार्ज’ वसूलते हैं। आमतौर पर, एक साल से पुराने खाते को बंद करने पर अधिकांश बैंक कोई शुल्क नहीं लेते हैं।
नेगेटिव बैलेंस का निपटारा जरुरी
अकाउंट बंद कराने से पहले सुनिश्चित कर लें कि उसमें कोई बकाया राशि यानी नेगेटिव बैलेंस न हो, यदि आपने मिनिमम बैलेंस मेंटेन नहीं किया है और बैंक ने पेनाल्टी लगाई है, तो जब तक आप उस राशि का भुगतान नहीं करेंगे, बैंक खाता बंद करने की अनुमति नहीं देगा।
चेकबुक और डेबिट कार्ड सरेंडर करना
खाता बंद करने के लिए आवेदन करते समय आपको बैंक को अप्रयुक्त (Unused) चेकबुक और डेबिट कार्ड वापस करने होते हैं। कई बैंक ग्राहकों को इन्हें अपने सामने नष्ट करने की सलाह देते हैं ताकि भविष्य में इनके दुरुपयोग (Misuse) की संभावना न रहे।
ऑटो-डेबिट और EMI का ध्यान रखें
अक्सर हमारे खाते से EMI, SIP या इंश्योरेंस प्रीमियम जैसे ऑटोमेटेड पेमेंट लिंक होते हैं, खाता बंद करने से पहले इन सभी ‘स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शंस’ को हटा दें या दूसरे एक्टिव अकाउंट से लिंक कर लें ऐसा न करने पर आपका पेमेंट बाउंस हो सकता है, जिससे आपको पेनाल्टी और खराब सिबिल स्कोर (CIBIL Score) का नुकसान उठाना पड़ सकता है।
यह भी देखें: BSNL के यूजर्स हुए खुश! 150 दिन तक SIM एक्टिव रखने का सबसे सस्ता रिचार्ज लॉन्च, मिलेंगे ये फायदे
क्या है अकाउंट बंद करने की प्रक्रिया?
खाता बंद करने के लिए आपको अपनी होम ब्रांच (Home Branch) में जाना होगा, वहां आपको ‘अकाउंट क्लोजर फॉर्म’ भरकर जमा करना होगा खाते में बची हुई राशि यदि 20,000 रुपये से अधिक है, तो बैंक इसका भुगतान नकद में न करके आपके किसी दूसरे बैंक खाते में ट्रांसफर करता है या डिमांड ड्राफ्ट देता है।
खाता बंद होने के बाद बैंक से इसकी लिखित पुष्टि (Acknowledgment) जरूर लें और अपने पुराने बैंक स्टेटमेंट को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

















