Punjab Winter Holidays: पंजाब में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान! 24 दिसंबर से बंद होंगे सभी स्कूल, अब सीधे इस दिन खुलेंगे

 पंजाब में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली छात्रों को बड़ी राहत दी है, पंजाब शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए सर्दियों की छुट्टियों (Winter Holidays) के आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा कर दी है, सरकार के इस आदेश के बाद अब प्रदेश के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल निर्धारित तिथि से बंद रहेंगे

Published On:
Punjab Winter Holidays: पंजाब में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान! 24 दिसंबर से बंद होंगे सभी स्कूल, अब सीधे इस दिन खुलेंगे
Punjab Winter Holidays: पंजाब में सर्दियों की छुट्टियों का ऐलान! 24 दिसंबर से बंद होंगे सभी स्कूल, अब सीधे इस दिन खुलेंगे

 पंजाब में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूली छात्रों को बड़ी राहत दी है, पंजाब शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए सर्दियों की छुट्टियों (Winter Holidays) के आधिकारिक शेड्यूल की घोषणा कर दी है, सरकार के इस आदेश के बाद अब प्रदेश के सभी सरकारी, निजी और सहायता प्राप्त स्कूल निर्धारित तिथि से बंद रहेंगे।

यह भी देखें: CUET PG 2026 के लिए आवेदन शुरू! फॉर्म भरने का सीधा लिंक जारी, जानें पूरी प्रक्रिया

24 दिसंबर से बंद होंगे स्कूल

शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, पंजाब के सभी स्कूलों में विंटर वेकेशन 24 दिसंबर 2025 से शुरु हो रही हैं, यह फैसला छोटे बच्चों और छात्रों को सुबह की जानलेवा ठंड और घने कोहरे से बचाने के लिए लिया गया है, विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश राज्य के सभी बोर्डों (PSEB, CBSE, ICSE) से संबद्ध स्कूलों पर समान रुप से लागू होगा।

नए साल में इस दिन खुलेंगे स्कूल

अभिभावकों और छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि छुट्टियां साल के अंत तक जारी रहेंगी, आधिकारिक कैलेंडर के मुताबिक, स्कूल 1 जनवरी 2026 को दोबारा खुलेंगे, हालांकि, अगर इस दौरान मौसम की स्थिति और खराब होती है या शीतलहर का प्रकोप बढ़ता है, तो सरकार छुट्टियों की अवधि को आगे बढ़ाने पर विचार कर सकती है।

यह भी देखें: BSNL के यूजर्स हुए खुश! 150 दिन तक SIM एक्टिव रखने का सबसे सस्ता रिचार्ज लॉन्च, मिलेंगे ये फायदे

अभिभावकों के लिए मुख्य दिशा-निर्देश

  • अवकाश अवधि: 24 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक।
  • स्कूल री-ओपनिंग: 1 जनवरी 2026 (वीरवार)।
  • लागू क्षेत्र: पंजाब के सभी जिलों के सरकारी और निजी स्कूल।

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करें, किसी भी प्रकार के अतिरिक्त क्लास या विशेष शिविरों के आयोजन के लिए विभाग की अनुमति अनिवार्य होगी, छात्र और अभिभावक किसी भी आधिकारिक अपडेट के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की वेबसाइट चेक करते रहें।

Punjab Winter Holidays
Author
Pinki

Leave a Comment

Related News

🔥 वायरल विडिओ देखें