
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की दस्तक के साथ ही स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। दिल्ली और पंजाब में छुट्टियों के आधिकारिक ऐलान के बाद अब उत्तर प्रदेश, बिहार और हरियाणा समेत कई राज्यों ने शीतकालीन अवकाश (Winter Vacation) का शेड्यूल जारी कर दिया है।
यह भी देखें: पशुपालकों के लिए सुनहरा मौका! इस सरकारी योजना में मिलती है पशु पालन के लिए 50% तक की सब्सिडी
Table of Contents
पंजाब में 20 दिनों की लंबी छुट्टियां
पंजाब सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए विस्तृत छुट्टियों की घोषणा कर दी है, पंजाब में 22 दिसंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक कुल 20 दिनों का अवकाश रहेगा। राज्य के सभी स्कूल अब 11 जनवरी को पुनः खुलेंगे।
दिल्ली और हरियाणा का क्या है शेड्यूल?
देश की राजधानी दिल्ली और पड़ोसी राज्य हरियाणा में कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों को जनवरी के पहले पखवाड़े में बंद रखने का फैसला लिया गया है, दिल्ली और हरियाणा के स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2026 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
यूपी और बिहार में छुट्टियों का ऐलान
- उत्तर प्रदेश: यूपी के स्कूलों में आधिकारिक तौर पर 20 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक 12 दिनों की छुट्टियां घोषित की गई हैं। हालांकि, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि शीत लहर (Cold Wave) का प्रकोप बढ़ता है, तो जिला स्तर पर डीएम इन छुट्टियों को जनवरी के पहले सप्ताह तक बढ़ा सकते हैं।
- बिहार: बिहार शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार, राज्य में 25 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे।
यह भी देखें: BSNL के यूजर्स हुए खुश! 150 दिन तक SIM एक्टिव रखने का सबसे सस्ता रिचार्ज लॉन्च, मिलेंगे ये फायदे
अन्य राज्यों और केंद्रीय विद्यालयों की स्थिति
- केन्द्रीय विद्यालय (KVS): देशभर के केंद्रीय विद्यालयों और पीएम श्री स्कूलों में 23 दिसंबर 2025 से 1 जनवरी 2026 तक 10 दिनों का अवकाश रहेगा।
- मध्य प्रदेश: यहाँ 23 दिसंबर से सर्दियों की छुट्टियां शुरु हो जाएंगी।
- राजस्थान: राजस्थान के स्कूलों में 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश रहने की संभावना है।
मौसम विभाग द्वारा जारी घने कोहरे के अलर्ट को देखते हुए कई जिलों में स्कूल के समय (School Timings) में भी बदलाव किया जा सकता है नवीनतम अपडेट और सटीक जानकारी के लिए अभिभावक अपने बच्चों के स्कूल प्रबंधन या आधिकारिक शिक्षा पोर्टल के संपर्क में रहें।

















