यूपी में बनेंगे 11 नए रेलवे स्टेशन! 81KM लंबी रेल लाइन के लिए 112 गांवों से लिया जाएगा 403 हेक्टेयर ज़मीन, पूरा प्लान देखें

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूती देने के लिए एक बड़ी रेल परियोजना पर काम शुरु हो गया है, पूर्वोत्तर रेलवे की महत्वाकांक्षी सहजनवा-दोहरीघाट नई रेल लाइन परियोजना के तहत कुल 81.17 किलोमीटर लंबी नई रेल पटरी बिछाई जाएगी, इस परियोजना के अंतर्गत 11 नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण भी प्रस्तावित है

Published On:
यूपी में बनेंगे 11 नए रेलवे स्टेशन! 81KM लंबी रेल लाइन के लिए 112 गांवों से लिया जाएगा 403 हेक्टेयर ज़मीन, पूरा प्लान देखें
यूपी में बनेंगे 11 नए रेलवे स्टेशन! 81KM लंबी रेल लाइन के लिए 112 गांवों से लिया जाएगा 403 हेक्टेयर ज़मीन, पूरा प्लान देखें

उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में कनेक्टिविटी को मजबूती देने के लिए एक बड़ी रेल परियोजना पर काम शुरु हो गया है, पूर्वोत्तर रेलवे की महत्वाकांक्षी सहजनवा-दोहरीघाट नई रेल लाइन परियोजना के तहत कुल 81.17 किलोमीटर लंबी नई रेल पटरी बिछाई जाएगी, इस परियोजना के अंतर्गत 11 नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण भी प्रस्तावित है।

यह भी देखें: हरियाणा के इस जिले में बिछेगी नई रेलवे लाइन! जमीनें होंगी सोना, नए रोजगार के मौके खुलेंगे, जानें पूरी डिटेल

परियोजना का विवरण

रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, इस पूरी परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1,320 करोड़ रुपये है। कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए इसे तीन चरणों में बांटा गया है।

  • कुल लंबाई: 81.17 किलोमीटर
  • नए स्टेशन: 11
  • भूमि अधिग्रहण: 112 गांवों से 403 हेक्टेयर भूमि ली जाएगी

भूमि अधिग्रहण की स्थिति

परियोजना के लिए सबसे महत्वपूर्ण चरण भूमि अधिग्रहण का है, रेलवे प्रशासन ने 112 गांवों से कुल 403 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिला प्रशासन के माध्यम से भूमि चिह्नीकरण और अधिग्रहण की कार्रवाई तेजी से जारी है।

यह भी देखें: 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट के लिए नौकरियां! 19 दिसंबर 2025 तक आवेदन करें, जानें किस पद पर हैं वैकेंसी

कार्य योजना और लक्ष्य

परियोजना का पहला चरण सहजनवा से बांसगांव तक (32.95 किमी) होगा। रेलवे का लक्ष्य इस पहले चरण को वर्ष 2027 तक पूरा कर लेना है। बाकी के दो चरण अगले वर्षों में पूरे किए जाएंगे।

इस नई रेल लाइन के शुरु होने से गोरखपुर, वाराणसी, छपरा और प्रयागराज के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को एक वैकल्पिक और सीधा मार्ग मिलेगा। साथ ही, यह परियोजना पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी। रेलवे प्रशासन ने परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। 

Sahjanwadohrighat Rail Line
Author
Pinki

Leave a Comment

Related News

🔥 वायरल विडिओ देखें