
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), असम राइफल्स और सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) में कॉन्स्टेबल (GD) और राइफलमैन के पदों पर 25,000 से अधिक भर्तियों की घोषणा की है।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Table of Contents
पदों का विवरण
इस भर्ती के तहत विभिन्न सुरक्षा बलों में पदों का वितरण इस प्रकार है:
- CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल): 14,595 पद (पुरुषों के लिए 13,135 और महिलाओं के लिए 1,460)
- CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल): 5,490 पद (पुरुष – 5,366, महिलाएं – 124)
- असम राइफल्स: 1,706 पद (पुरुष – 1,556, महिलाएं – 150)
- SSB: 1,764 पद (सभी पुरुषों के लिए)
- ITBP: 1,293 पद (पुरुष – 1,099, महिलाएं – 194)
- BSF: 616 पद (पुरुष – 524, महिलाएं – 92)
- SSF: 23 पद
कुल मिलाकर, 25,487 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सैलरी और परीक्षा पैटर्न
योग्य उम्मीदवारों को चयन के बाद ₹21,700 से ₹69,100 तक का वेतन मिलेगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) प्रारूप में होगी और इसका आयोजन फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच किया जा सकता है।
13 भाषाओं में परीक्षा की सुविधा
आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए परीक्षा को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 13 क्षेत्रीय भाषाओं में आयोजित करने की घोषणा की है। इससे देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा देना और भी आसान होगा।
आवेदन कैसे करें
- ssc.gov.in पर जाएं।
- “Constable (GD) Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के लिए आवेदन की प्रति अपने पास रखें।
जल्द आवेदन करें क्योंकि आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। यह भर्ती 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है सरकारी सेवा में करियर बनाने का।

















