Legend Rajdoot की वापसी! 175CC इंजन और नए अवतार में फिर सड़कों पर उतरेगी ‘राजदूत’ बाइक

भारतीय ऑटोमोबाइल जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दशकों तक भारतीय सड़कों पर राज करने वाली और 'आम आदमी की बाइक' कही जाने वाली Rajdoot एक बार फिर नए अवतार में वापसी करने जा रही है, एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) द्वारा 'Rajdoot' ट्रेडमार्क को दोबारा रजिस्टर कराए जाने के बाद बाइक प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है

Published On:
Legend Rajdoot की वापसी! 175CC इंजन और नए अवतार में फिर सड़कों पर उतरेगी ‘राजदूत’ बाइक
Legend Rajdoot की वापसी! 175CC इंजन और नए अवतार में फिर सड़कों पर उतरेगी ‘राजदूत’ बाइक

भारतीय ऑटोमोबाइल जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दशकों तक भारतीय सड़कों पर राज करने वाली और ‘आम आदमी की बाइक’ कही जाने वाली Rajdoot एक बार फिर नए अवतार में वापसी करने जा रही है, एस्कॉर्ट्स कुबोटा (Escorts Kubota) द्वारा ‘Rajdoot’ ट्रेडमार्क को दोबारा रजिस्टर कराए जाने के बाद बाइक प्रेमियों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई है।

यह भी देखें: 8th Pay Commission: DA–DR को बेसिक सैलरी में जोड़ने पर वित्त मंत्री का संसद में बयान

क्लासिक लुक के साथ मॉडर्न फीचर्स का तड़का

मिली जानकारी के अनुसार, नई राजदूत को पुराने रेट्रो लुक को बरकरार रखते हुए पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से लैस किया जाएगा, इसमें क्लासिक डिजाइन के साथ-साथ LED हेडलाइट्स, डिजिटल कंसोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

दमदार इंजन और शानदार परफॉरमेंस

नई राजदूत में इस बार 175cc से 250cc के बीच का शक्तिशाली इंजन दिया जा सकता है, पुराने 2-स्ट्रोक इंजन की जगह अब कंपनी अधिक माइलेज और कम उत्सर्जन वाला लिक्विड-कूल्ड इंजन पेश कर सकती है, सुरक्षा के लिहाज से इसमें डिस्क ब्रेक और सिंगल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) जैसे फीचर्स मानक के रुप में दिए जा सकते हैं।

यह भी देखें: पशुपालकों के लिए सुनहरा मौका! इस सरकारी योजना में मिलती है पशु पालन के लिए 50% तक की सब्सिडी

कब होगी लॉन्च और किससे होगा मुकाबला?

विशेषज्ञों का मानना है कि नई राजदूत को 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में बाजार में उतारा जा सकता है, भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) और जावा (Jawa) जैसी दिग्गज कंपनियों की क्रूजर बाइक्स से होगा।

हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्चिंग डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसे मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए किफायती कीमत पर पेश किया जाएगा। पुरानी यादों और नई तकनीक के इस संगम का इंतजार अब पूरे देश को है।

Escorts KubotaLegend Rajdoot
Author
Pinki

Leave a Comment

Related News

🔥 वायरल विडिओ देखें