
रिटायर्ड लोगों के लिए वित्तीय सुरक्षा सबसे बड़ी जरूरत होती है। इस उम्र में हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी मेहनत की कमाई किसी ऐसी जगह लगे, जहां न सिर्फ पैसे की पूरी सुरक्षा हो बल्कि उस पर अच्छा रिटर्न भी मिले। पोस्ट ऑफिस की Senior Citizen Savings Scheme (SCSS) इस ज़रूरत को बखूबी पूरा करती है।
Table of Contents
सरकार द्वारा गारंटीड स्कीम
SCSS पूरी तरह से सरकारी स्कीम है, यानी इसमें आपका पैसा बिल्कुल सुरक्षित रहता है। पोस्ट ऑफिस में किए गए निवेश पर सरकार सुरक्षा की गारंटी देती है, जिससे सीनियर सिटिज़न को किसी तरह के मार्केट रिस्क की चिंता नहीं करनी पड़ती। यही वजह है कि यह स्कीम लंबे समय से रिटायर्ड लोगों के बीच लोकप्रिय विकल्प बनी हुई है।
8.2% का अट्रैक्टिव ब्याज रेट
वर्तमान में (1 जनवरी 2024 से लागू दरों के अनुसार) इस स्कीम पर 8.2% का सालाना ब्याज मिल रहा है। यह रेट कई बड़े बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से भी ज्यादा है। उच्च ब्याज दर के कारण यह योजना उन सीनियर सिटिज़न के लिए फायदेमंद है जो बिना रिस्क के बेहतर रिटर्न की तलाश में हैं। ब्याज हर तीन महीने में दिया जाता है यानी हर अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और जनवरी की पहली तारीख को।
हर महीने ₹20,000 की रेगुलर इनकम
अगर आप इस योजना में अधिकतम ₹30 लाख जमा करते हैं, तो 8.2% ब्याज के हिसाब से सालाना ₹2,46,000 का ब्याज मिलेगा। इसे 12 महीनों में बांटने पर लगभग ₹20,500 रुपये प्रति माह की इनकम बनती है। यानी बिना किसी मेहनत के हर महीने आपको एक स्थिर आमदनी प्राप्त होती है, जो रिटायरमेंट के बाद जीवनयापन के लिए मददगार साबित होती है।
निवेश की शुरुआत सिर्फ ₹1,000 से
SCSS की खासियत यह भी है कि इसमें निवेश की शुरुआत बहुत छोटी रकम से की जा सकती है। आप केवल ₹1,000 रुपये से अकाउंट खोल सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश सीमा ₹30 लाख रुपये है। यदि आप चाहें तो यह खाता सिंगल या अपने पति/पत्नी के साथ संयुक्त रूप में खोल सकते हैं।
कौन कर सकते हैं निवेश?
- कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है, वह इस स्कीम में निवेश कर सकता है।
- VRS (Voluntary Retirement Scheme) लेने वाले 55 से 60 वर्ष के लोग भी पात्र हैं।
- रक्षा सेवाओं से रिटायर कर्मचारी 50 वर्ष या उससे अधिक उम्र में इसमें निवेश कर सकते हैं (निर्धारित शर्तों के साथ)।
इनके अलावा, यदि निवेशक की मृत्यु मैच्योरिटी से पहले हो जाती है, तो अकाउंट तुरंत बंद कर दिया जाता है और जमा राशि नॉमिनी को दे दी जाती है।
टैक्स बेनिफिट्स भी मिलते हैं
सीनियर सिटिज़न सेविंग स्कीम केवल सुरक्षित रिटर्न ही नहीं देती बल्कि टैक्स बचाने का मौका भी देती है। आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत इस योजना में किए गए निवेश पर ₹1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट का लाभ मिल सकता है। यानी निवेश के साथ टैक्स सेविंग का डबल फायदा।
मैच्योरिटी और अकाउंट क्लोजर नियम
SCSS की मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है। इस अवधि के बाद खाते को बढ़ाया भी जा सकता है, अगर निवेशक चाहें तो। हालांकि, अगर आपको किसी कारणवश 5 साल से पहले पैसा निकालना पड़े, तो नियमों के अनुसार कुछ पेनल्टी देनी होगी।
अकाउंट कैसे खोलें?
इस स्कीम में अकाउंट खोलना बेहद आसान है। आप अपने नजदीकी डाकघर में जाकर आवश्यक डाक्यूमेंट्स जैसे पहचान पत्र, पते का प्रमाण और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आवेदन कर सकते हैं। अब कई डाकघरों में यह सुविधा डिजिटल रूप से भी उपलब्ध है, जिससे प्रक्रिया और भी आसान हो गई है।
क्यों है यह स्कीम खास?
Senior Citizen Savings Scheme उन लोगों के लिए बनाई गई है जो अपने रिटायरमेंट के बाद स्थायी और सुरक्षित आय का स्रोत चाहते हैं। मार्केट के उतार-चढ़ाव से मुक्त, गारंटीड रिटर्न, टैक्स बेनिफिट और सरकारी भरोसे जैसे फीचर्स इसे बेहतरीन निवेश विकल्प बनाते हैं। अगर आप रिटायरमेंट के बाद एक शांत और वित्तीय रूप से स्थिर जीवन जीना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम आपके पोर्टफोलियो में ज़रूर शामिल होनी चाहिए।

















