
उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है, राज्य सरकार ने नए राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को लेकर नई गाइडलाइंस जारी कर दी हैं, यदि आप भी पात्र हैं और अब तक आपका राशन कार्ड नहीं बना है, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका है, सरकार का मुख्य उद्देश्य अपात्रों के नाम काटकर वास्तविक और जरूरतमंद परिवारों को इस योजना से जोड़ना है।
यह भी देखें: RRB Group D Bharti 2026 Update: रेलवे ग्रुप डी 22,000 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी, 21 जनवरी से आवेदन
Table of Contents
इन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ (पात्रता मानदंड)
वर्ष 2025 के नियमों के अनुसार, केवल उन्हीं आवेदकों को नया राशन कार्ड जारी किया जाएगा जो निम्नलिखित मानकों को पूरा करते हैं:
- आय सीमा: ग्रामीण क्षेत्र के आवेदकों की वार्षिक आय 2 लाख रुपये और शहरी क्षेत्र के लिए 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- निवास: आवेदक का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- विवाह एवं नए सदस्य: परिवार में नए शादीशुदा जोड़े या वे लोग जिनका पुराना कार्ड रद्द हो गया है, आवेदन कर सकते हैं।
- अपात्रता की शर्तें: यदि आपके पास चार पहिया वाहन (कार/ट्रैक्टर), 5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि या शहर में 100 वर्ग मीटर से बड़ा आवासीय प्लॉट है, तो आप आवेदन नहीं कर पाएंगे।
आवेदन के लिए जरुरी दस्तावेज
प्रक्रिया को सुचारू बनाने के लिए सरकार ने दस्तावेजों की सूची स्पष्ट कर दी है। आवेदकों के पास निम्नलिखित कागजात होने चाहिए:
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड।
- परिवार की महिला मुखिया की पासपोर्ट साइज फोटो।
- वैध आय प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र।
- बैंक खाता विवरण और सक्रिय मोबाइल नंबर।
यह भी देखें: IRCTC Update: रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग के नियम बदले, टिकट बुक करने से पहले जान लें ये बदलाव
कैसे करें आवेदन? (Step-by-Step Process)
इच्छुक नागरिक दो माध्यमों से अपना आवेदन दर्ज कर सकते हैं:
- ऑनलाइन माध्यम: उम्मीदवार उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग की आधिकारिक वेबसाइट fcs.up.gov.in पर जाकर ‘नया राशन कार्ड’ अनुभाग में पंजीकरण कर सकते हैं, यहाँ सभी डिजिटल दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- ऑफलाइन माध्यम: जो लोग ऑनलाइन आवेदन में असमर्थ हैं, वे तहसील या क्षेत्रीय खाद्य विभाग के कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं, भरे हुए फॉर्म को आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित कार्यालय में जमा करना होगा।
e-KYC है अनिवार्य
सरकार ने स्पष्ट किया है कि राशन कार्ड का लाभ लेने के लिए परिवार के सभी सदस्यों का e-KYC होना अनिवार्य है, यदि आपके पास पहले से कार्ड है या नया बनवा रहे हैं, तो नजदीकी कोटेदार के पास जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन (e-KYC) प्रक्रिया को समय पर पूरा कर लें, अन्यथा राशन मिलने में समस्या हो सकती है।

















