
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का उद्घाटन 8 नवंबर 2025 को किया गया था, इस ट्रेन की नियमित व्यावसायिक सेवा अभी तक शुरु नहीं हुई है और यात्री इसके संचालन का इंतजार कर रहे है, रेलवे बोर्ड द्वारा जल्द ही अंतिम टाइम-टेबल और नियमित संचालन की तारीख की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन पिछले 10 दिनों से रुका हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि इसे इस शुक्रवार तक हरी झंडी मिल सकती है, रेलवे बोर्ड, दो जोनल मुख्यालयों और तीन रेल मंडलों के अधिकारी बुधवार को एक बैठक करेंगे, जिसमें इस एक्सप्रेस ट्रेन का नया और अंतिम टाइम टेबल तय किया जाएगा।
Table of Contents
आठ घंटे में पहुंचाएगी लखनऊ
अब तक सहारनपुर से लखनऊ जाने वालों को लंबा सफर तय करना पड़ता था, वंदेभारत के शुरू होने से यह दूरी न केवल कम होगी, बल्कि सफर भी कहीं अधिक आरामदायक, सुरक्षित हो जाएगा, वंदेभारत सहारनपुर से लखनऊ आठ घंटे में पहुंचाएगी। लखनऊ से सहारनपुर 7:45 घंटे में पहुंचेगी। सहारनपुर में 2:15 घंटे खड़ी रहेगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस के चलने का समय
26503 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सहारनपुर से चलने के समय में बदलाव की मांग की गई है, पहले इस ट्रेन का सहारनपुर से छूटने का समय दोपहर 3:00 बजे और लखनऊ पहुँचने का समय रात 11:00 बजे तय किया गया था, अब मांग की जा रही है कि ट्रेन को सहारनपुर से सुबह 5:00 बजे चलाया जाए ताकि वह लखनऊ दोपहर 12:45 बजे पहुँच सके।
वापसी में सहारनपुर से दोपहर तीन बजे चलेगी, 3:35 बजे रुड़की, 4:40 बजे नजीबाबाद, शाम 6:10 बजे मुरादाबाद, 7:33 बजे बरेली, 8:38 बजे शाहजहांपुर, 9:50 बजे सीतापुर और रात 11 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
सहारनपुर वंदे भारत के समय में बदलाव संभव
लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के मौजूदा टाइम टेबल में बदलाव हो सकता है ताकि सहारनपुर की जनता आसानी से दोपहर में लखनऊ पहुँचकर रात को वापस अपने शहर लौट सके, अभी सहारनपुर से चलने वाली ट्रेन का समय ऐसा है कि यात्रियों को पूरा दिन लखनऊ में बिताने का मौका नहीं मिल पाता।

















