
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक सुलभ बनाने के लिए आज से महत्वपूर्ण बदलाव लागू कर दिए हैं, रेलवे के इन नए नियमों का सीधा लाभ उन करोड़ों यात्रियों को मिलेगा जो नियमित रुप से ट्रेन से सफर करते हैं, इस बदलाव के तहत न केवल स्पेशल कोटा के समय में बदलाव किया गया है, बल्कि आधार लिंक करने वाले यात्रियों को भी बड़ी राहत दी गई है।
यह भी देखें: Chanakya Niti: इन 3 वजहों से नर्क बन जाता है सुखी घर! आज ही जान लें चाणक्य के ये सूत्र, वरना जीवन भर रहेगा क्लेश
Table of Contents
स्पेशल कोटा: 8 घंटे पहले मिलेगी कंफर्म सीट की उम्मीद
रेलवे द्वारा किए गए नए प्रावधान के अनुसार, अब स्पेशल कोटा की सीटों के लिए बुकिंग विंडो चार्ट तैयार होने से करीब 8 घंटे पहले खोल दी जाएगी पहले यह समय सीमा कम थी, जिससे यात्रियों को अंतिम समय में टिकट मिलने में भारी परेशानी होती थी, अब समय सीमा बढ़ने से वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों और अचानक यात्रा की योजना बनाने वाले लोगों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना काफी बढ़ गई है।
आधार लिंक यूजर्स को दोगुना फायदा
डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने और फर्जी टिकट बुकिंग पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने आधार लिंक प्रोफाइल वाले यात्रियों को विशेष अधिकार दिए हैं।
- टिकट की सीमा बढ़ी: अब वे यात्री जिनका IRCTC अकाउंट आधार से वेरीफाइड है, एक महीने में अधिकतम 24 टिकट बुक कर सकेंगे।
- बिना आधार वालों के लिए नियम: जिन यूजर्स ने अपना आधार लिंक नहीं किया है, वे महीने में केवल 12 टिकट ही बुक कर पाएंगे।
लोअर बर्थ और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता
नए नियमों में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए निर्धारित ‘स्पेशल कोटा’ (Lower Berth Quota) को और भी अधिक पारदर्शी बनाया गया है आधार लिंक होने की स्थिति में सिस्टम ऑटोमैटिक रूप से वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर लोअर बर्थ आवंटित करेगा।
कैसे उठाएं लाभ?
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे जल्द से जल्द IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रोफाइल को आधार से लिंक करें।
- IRCTC अकाउंट में ‘Link Your Aadhaar’ विकल्प पर जाएं।
- आधार नंबर दर्ज करें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।
- इसके बाद आप महीने में 24 टिकट बुक करने और स्पेशल कोटा का लाभ लेने के पात्र हो जाएंगे।
रेलवे का यह कदम टिकटों की कालाबाजारी रोकने और वास्तविक यात्रियों को कंफर्म टिकट दिलाने की दिशा में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है।

















