
10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का बढ़िया मौका सामने आया है, खुफिया आईबी की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 नवंबर से स्टार्ट की जाएगी, आवेदन शुरु होते ही अभ्यर्थी मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स की ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे।
Table of Contents
इतनी मिलेगी सैलरी
आईबी एमटीएस पद के लिए वेतनमान लेवल-1 के अंतर्गत निर्धारित है, जिसमें मासिक वेतन 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक होता है, इसके साथ ही केंद्र सरकार के अन्य मान्य भत्तों के अलावा चयनित उम्मीदवारों को मूल वेतन का 20 प्रतिशत विशेष सुरक्षा भत्ता भी दिया जाएगा, जिससे कुल वित्तीय लाभ और अधिक बढ़ जाता है।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक/ 10th क्लास उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 25 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी, उम्र की गणना 14 दिसंबर 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
एप्लीकेशन फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को रिक्रूटमेंट प्रॉसेसिंग चार्ज के रूप में 550 रुपये जमा करना होगा, और इसके अलावा जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के फीस के रूप में 100 रुपये जमा करना होगा, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला उम्मीदवार एवं एक्स सर्विसमैन को एग्जामिनेशन फीस जमा नहीं करनी है, ऐसे में अन्य सभी उम्मीदवारों को शुल्क के रुप में कुल 650 रुपये और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 550 रुपये जमा करना होगा।
ऐसे करें आवेदन
ऑनलाइन आवेदन पूरी तरीके से ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सबसे पहले गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जहां रिक्रूटमेंट सेक्शन में आईबी एमटीएस 2025 की नोटिफिकेशन उपलब्ध होगी, रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अभ्यर्थी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक डिटेल्स और आयु संबंधित सर्टिफिकेट को सबमिट करते हुए फॉर्म भरना होगा।

















