Profitable Business: शहर हो या गांव, खूब चलेगी आपकी सिक्योरिटी एजेंसी! लाइसेंस फीस और रजिस्ट्रेशन का ए-टू-जेड (A-Z) प्रोसेस यहाँ देखें

2025 में यदि आप एक एवरग्रीन और मोटी कमाई वाला बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो सिक्योरिटी एजेंसी (Private Security Agency) एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, शहरों में बढ़ते कॉर्पोरेट कल्चर और गांवों में विकसित हो रहे उद्योगों के कारण निजी सुरक्षा गार्डों की मांग चरम पर है

Published On:
Profitable Business: शहर हो या गांव, खूब चलेगी आपकी सिक्योरिटी एजेंसी! लाइसेंस फीस और रजिस्ट्रेशन का ए-टू-जेड (A-Z) प्रोसेस यहाँ देखें
Profitable Business: शहर हो या गांव, खूब चलेगी आपकी सिक्योरिटी एजेंसी! लाइसेंस फीस और रजिस्ट्रेशन का ए-टू-जेड (A-Z) प्रोसेस यहाँ देखें

2025 में यदि आप एक एवरग्रीन और मोटी कमाई वाला बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो सिक्योरिटी एजेंसी (Private Security Agency) एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, शहरों में बढ़ते कॉर्पोरेट कल्चर और गांवों में विकसित हो रहे उद्योगों के कारण निजी सुरक्षा गार्डों की मांग चरम पर है।

यह भी देखें: Sarkari Yojana: खेत में नलकूप और कुआं खुदवाने के लिए सरकार देगी ₹40,000! किसानों के लिए आई नई योजना, जानें किन दस्तावेजों की होगी जरूरत

PSARA एक्ट के बिना नहीं चलेगा काम 

भारत में सिक्योरिटी एजेंसी चलाने के लिए ‘प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी रेगुलेशन एक्ट’ (PSARA) के तहत लाइसेंस लेना अनिवार्य है, इस कानून का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई हो सकती है। 

लाइसेंस के लिए क्या है पात्रता? (Eligibility Criteria)

  • नागरिकता: आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • वित्तीय स्थिति: एजेंसी चलाने के लिए पर्याप्त संसाधन और बैंक साख (Creditworthiness) होनी चाहिए।
  • साफ रिकॉर्ड: आवेदक पर कोई आपराधिक मामला नहीं होना चाहिए।
  • ट्रेनिंग: गार्ड्स को ट्रेनिंग देने के लिए एक मान्यता प्राप्त ट्रेनिंग सेंटर के साथ अनुबंध (MOU) होना जरुरी है। 

जरुरी दस्तावेज (Checklist of Documents)

आवेदन के दौरान आपको इन कागजातों की जरूरत पड़ेगी:

  • पैन कार्ड और आधार कार्ड।
  • जीएसटी (GST) रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट।
  • कंपनी का रजिस्ट्रेशन (Proprietorship/Partnership/LLP)।
  • दुकान और स्थापना लाइसेंस (Shop Act License)।
  • प्रस्तावित वर्दी (Uniform) का फोटो।
  • कैरेक्टर सर्टिफिकेट (पुलिस द्वारा सत्यापित)। 

यह भी देखें: RBI Action: आरबीआई ने इस बड़े बैंक पर ठोका ₹62 लाख का जुर्माना! नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, कहीं इसी बैंक में तो नहीं आपका खाता?

रजिस्ट्रेशन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया (Step-by-Step Process)

  • कंपनी का गठन: सबसे पहले अपनी कंपनी को पंजीकृत करें।
  • MOU साइन करें: किसी प्रमाणित ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के साथ समझौता करें ताकि आपके गार्ड्स को उचित ट्रेनिंग मिल सके।
  • ऑनलाइन आवेदन: आधिकारिक PSARA पोर्टल पर जाकर पंजीकरण करें और फॉर्म भरें।
  • पुलिस वेरिफिकेशन: आपके आवेदन के बाद पुलिस विभाग आपके ऑफिस और व्यक्तिगत रिकॉर्ड की भौतिक जांच करेगा।
  • लाइसेंस प्राप्ति: वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य सरकार द्वारा 1 से 5 वर्ष की अवधि के लिए लाइसेंस जारी किया जाता है। 

कितनी लगेगी सरकारी फीस? (Fee Structure)

लाइसेंस की फीस आपके कार्यक्षेत्र के विस्तार पर निर्भर करती है:

  • एक जिला: ₹5,000 सरकारी शुल्क।
  • 5 जिलों तक: ₹10,000 सरकारी शुल्क।
  • पूरे राज्य के लिए: ₹25,000 सरकारी शुल्क। 

यह भी देखें: Solar Pump: सिर्फ 10% पैसे में घर ले आएं 7.5 HP का सोलर पंप! MP सरकार की इस योजना में मिल रही 90% सब्सिडी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

कमाई की संभावनाएं

आज के समय में स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल, बैंक, एटीएम, वीआईपी सुरक्षा और हाउसिंग सोसायटियों में बिना सिक्योरिटी गार्ड के काम नहीं चलता एक छोटी एजेंसी भी महीने में लाखों का टर्नओवर आसानी से कर सकती है।

सिक्योरिटी एजेंसी के लिए वर्दी का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि वह सेना या पुलिस की वर्दी से मेल न खाती हो, विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए सरकार के आधिकारिक PSARA Digital Portal पर विजिट करें।

Profitable Business
Author
Pinki

Leave a Comment

Related News

🔥 वायरल विडिओ देखें