
मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खेती-किसानी को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में मोहन यादव सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है, राज्य सरकार की ‘प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना’ (2025) के तहत अब किसान भारी-भरकम सब्सिडी पर सोलर पंप प्राप्त कर सकते हैं, इस योजना की सबसे खास बात यह है कि 7.5 HP तक के शक्तिशाली सोलर पंप के लिए किसानों को कुल लागत का मात्र 10 प्रतिशत हिस्सा ही अपनी जेब से देना होगा।
Table of Contents
बिजली बिल और सिंचाई की समस्या से मिलेगी मुक्ति
बढ़ते बिजली बिल और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की समस्या को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार सोलर पंपों को बढ़ावा दे रही है, इस योजना के तहत सरकार 90% तक की सब्सिडी प्रदान कर रही है, इससे न केवल किसानों का आर्थिक बोझ कम होगा, बल्कि वे दिन के समय भी बिना किसी व्यवधान के अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे।
कौन ले सकता है योजना का लाभ? (पात्रता शर्तें)
- मूल निवासी: आवेदक का मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
- जमीन और जल स्रोत: किसान के पास स्वयं की कृषि भूमि और पानी का पर्याप्त स्रोत (जैसे कुआं या बोरवेल) होना चाहिए।
- बिजली कनेक्शन: यह योजना मुख्य रुप से उन क्षेत्रों के लिए है जहां स्थायी बिजली कनेक्शन उपलब्ध नहीं है या जहां बिजली पहुंचाना कठिन है।
कैसे करें आवेदन? (स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस)
यदि आप भी इस योजना का लाभ उठाकर अपने खेत में 7.5 HP का सोलर पंप लगवाना चाहते हैं, तो इन चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री सोलर पंप पोर्टल पर विजिट करें।
- पोर्टल पर ‘नवीन आवेदन’ लिंक पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर OTP के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पता, आधार नंबर, खसरा-खतौनी की जानकारी और बैंक अकाउंट डिटेल्स सावधानीपूर्वक भरें।
- मांगे गए जरूरी दस्तावेज (आधार कार्ड, जमीन के कागजात, बैंक पासबुक) स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन स्वीकृत होने के बाद निर्धारित 10% राशि का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
जरुरी दस्तावेज
आवेदन के समय अपने पास ये दस्तावेज तैयार रखें:
- आधार कार्ड
- खसरा/खतौनी (जमीन के दस्तावेज)
- बैंक खाते की जानकारी
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और किसी भी तकनीकी सहायता के लिए किसान भाई मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं या स्थानीय कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

















