
केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) का दायरा बढ़ा दिया है, अब देश के उन सभी बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी जिनकी आयु 70 वर्ष या उससे अधिक है, इस नई पहल के तहत पात्र बुजुर्गों के लिए विशेष ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ जारी किए जा रहे हैं।
यह भी दखें: PM Awas Yojana: घर में कार या पक्की छत है तो नहीं मिलेगा लाभ! अब सैटेलाइट से हो रही है सख्त निगरानी
Table of Contents
आय की सीमा खत्म, सभी बुजुर्ग होंगे पात्र
इस अपडेट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों के लिए आर्थिक मापदंड हटा दिए गए हैं, अब चाहे व्यक्ति अमीर हो या गरीब, यदि उसकी आयु 70 वर्ष से अधिक है, तो वह इस योजना का लाभ उठा सकता है, इसके तहत प्रत्येक पात्र बुजुर्ग को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।
पुराने लाभार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त ‘टॉप-अप’
यदि कोई परिवार पहले से ही आयुष्मान योजना का लाभ उठा रहा है, तो उस परिवार के 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक को अलग से ₹5 लाख का ‘टॉप-अप’ कवर दिया जाएगा, यह राशि परिवार के मौजूदा ₹5 लाख के कवर से अलग होगी, जिसे विशेष रूप से बुजुर्ग सदस्य के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।
इन गंभीर बीमारियों का होगा मुफ्त इलाज
आयुष्मान कार्ड के जरिए सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में कैंसर, हृदय रोग, किडनी की समस्या (डायलिसिस) और घुटने के प्रत्यारोपण जैसी 1,900 से अधिक बीमारियों और प्रक्रियाओं का मुफ्त इलाज उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन: घर बैठे ऐसे बनाएं अपना कार्ड
सरकार ने आवेदन प्रक्रिया को बेहद सरल और डिजिटल बना दिया है। आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक Beneficiary Portal पर जाएं या ‘Ayushman App’ डाउनलोड करें।
- अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी (OTP) के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करें।
- ’70+ Enrollment’ के विकल्प को चुनें और अपना आधार नंबर दर्ज करें। आधार के जरिए e-KYC पूरा करें।
- अपनी लाइव फोटो क्लिक करें और पूछी गई व्यक्तिगत जानकारी (जैसे पता, पिन कोड) भरें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद, सत्यापन होते ही आप अपना डिजिटल आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
हेल्पलाइन और सहायता
बुजुर्गों की सहायता के लिए सरकार ने टोल-फ्री नंबर 14555 जारी किया है, इसके अलावा, जो लोग ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं, वे अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

















