
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने नौकरीपेशा व्यक्तियों के अंतर-राज्यीय हस्तांतरण (ट्रांसफर) के दौरान वाहन के पुन:पंजीकरण की जटिल प्रक्रिया को समाप्त करने के उद्देश्य से भारत सीरीज (BH Series) नंबर प्लेट की शुरुआत की है, यह पहल उन वाहन मालिकों के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो रही है जिन्हें अक्सर नौकरी के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में जाना पड़ता है।
यह भी देखें: PM Vishwakarma Yojana: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, इस तरह भरें ऑनलाइन फॉर्म और तुरंत पाएं योजना का लाभ
Table of Contents
कौन हैं BH सीरीज के पात्र?
BH सीरीज के लिए पात्रता मानदंड विशिष्ट हैं और मुख्य रूप से उन लोगों पर केंद्रित हैं जिनकी नौकरियां हस्तांतरणीय प्रकृति की है, पात्र श्रेणियों में निम्नलिखित शामिल हैं:
- केंद्र सरकार, राज्य सरकार, केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी, रक्षाकर्मी, और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) के अधिकारी।
- वे निजी कंपनियाँ या संगठन जिनके कार्यालय या शाखाएँ भारत के कम से कम चार या अधिक राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद हैं।
- निजी कर्मचारियों के पास अपनी कंपनी का वैध पहचान पत्र और फॉर्म 60 (सेवा प्रमाण पत्र) होना अनिवार्य है, जो यह प्रमाणित करता हो कि कंपनी चार या अधिक राज्यों में कार्यरत है।
BH सीरीज नंबर प्लेट के प्रमुख फायदे
BH नंबर प्लेट का सबसे बड़ा लाभ इसकी देशव्यापी वैधता है।
- वाहन मालिक को अब 12 महीने की अवधि के बाद नए राज्य में जाकर वाहन का स्थानीय RTO में पुन:पंजीकरण (Re-registration) नहीं कराना पड़ता है।
- यह नंबर प्लेट पूरे भारत में बिना किसी अतिरिक्त कर या दस्तावेज़ीकरण के वाहन चलाने की अनुमति देती है।
- सामान्य पंजीकरण के विपरीत, जहाँ 15 वर्षों का सड़क कर एकमुश्त देना होता है, BH सीरीज में कर का भुगतान दो वर्ष या उसके गुणकों (2, 4, 6… वर्ष) में ऑनलाइन किया जा सकता है।
यह भी देखें: Kisan Sinchai Subsidy: सिंचाई पाइप पर किसानों को मिल रही है 80% तक सब्सिडी, स्टेटस ऐसे करें चेक और जानें पूरा लाभ
पूरा नियम और आवेदन प्रक्रिया
BH पंजीकरण पूरी तरह से स्वैच्छिक है यदि कोई पात्र व्यक्ति चाहे तो वह सामान्य राज्य-आधारित पंजीकरण (जैसे UK-07 या UP-16) का विकल्प भी चुन सकता है, आवेदन प्रक्रिया वाहन खरीदते समय ही शुरु होती है, ग्राहक को डीलरशिप पर पात्रता संबंधी दस्तावेज जमा करने होते है, डीलर इन दस्तावेज़ों को केंद्रीकृत वाहन पोर्टल पर अपलोड करता है, सत्यापन के बाद, एक अद्वितीय BH सीरीज नंबर जारी किया जाता है।
यह योजना निश्चित रूप से ‘वन नेशन, वन रजिस्ट्रेशन’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे देश भर में लाखों कर्मचारियों की गतिशीलता आसान हो गई है, विस्तृत जानकारी के लिए, नागरिक दिशानिर्देश देख सकते हैं।

















