
विदेश से भारत वापिस आने वाले सभी यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्योंकि लगभग 10 साल बाद सरकार ने पुराने नियमों में बदलाव करते हुए (Baggage Rules 2026) लागू कर दिए हैं। और साथ ही फैसला लिया है, कि इन नए नियमों के मुताबिक अब कोई भी भारतीय यात्री ₹75,000 तक का सामान बिना किसी कस्टम ड्यूटी के देश ला सकता है। जबकि पहले यह सीमा करीबन ₹50,000 थी।
सरकार का कहना है कि यह निर्णय महंगाई, अंतरराष्ट्रीय यात्राओं में बढ़ोतरी और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। नए नियम 2 फरवरी 2026 से लागू हो चुके हैं और अब एयरपोर्ट पर कस्टम क्लियरेंस इन्हीं के आधार पर होगा।
Table of Contents
₹75,000 तक सामान पर कोई टैक्स नहीं
नए नियमों के तौर पर , विदेश से भारत लौटने वाले भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग अपने साथ लाए गए सामान में ₹75,000 तक के goods duty-free ला सकते हैं। यह छूट केवल व्यक्तिगत उपयोग के सामान पर लागू होगी, न कि व्यापारिक वस्तुओं पर।
विदेशी पर्यटकों को भी फायदा
सरकार ने विदेशी पर्यटकों को भी राहत दी है। अब वे भारत आते समय ₹25,000 तक का सामान बिना शुल्क ला सकेंगे। पहले यह सीमा सिर्फ ₹15,000 थी।
गहनों को लेकर भी बड़ी छूट
नए नियमों में ज्वेलरी लिमिट को भी स्पष्ट और उदार बनाया गया है। जो भारतीय यात्री एक साल से ज्यादा समय तक विदेश में रह चुके हैं, उन्हें निम्नलिखित सीमा तक गहने लाने की अनुमति होगी-
- महिला यात्री: 40 ग्राम तक ज्वेलरी
- पुरुष यात्री: 20 ग्राम तक ज्वेलरी
यह छूट केवल गहनों (ornaments) पर लागू होगी। सोने-चांदी के सिक्के या बिस्किट (bullion) इस दायरे में शामिल नहीं हैं और उन पर कस्टम ड्यूटी देनी होगी।
किन चीजों पर नहीं मिलेगी छूट
हालांकि राहत के साथ कुछ सख्ती भी बरकरार रखी गई है। नए नियमों के बावजूद फायरआर्म्स, जरूरत से ज्यादा शराब, तंबाकू उत्पाद, टीवी, सोने-चांदी के बार जैसी वस्तुएं duty-free सूची में शामिल नहीं होंगी।
सरकार ने क्यों बदले नियम?
वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, बीते एक दशक में यात्रा खर्च, विदेशी खरीदारी और जीवनशैली में बड़ा बदलाव आया है। पुराने नियम मौजूदा हालात के अनुकूल नहीं थे। सरकार का मानना है कि नए Baggage Rules यात्रियों को राहत देंगे और एयरपोर्ट पर अनावश्यक विवाद भी कम होंगे।
कुल मिलाकर
Baggage Rules 2026 को विदेश से लौटने वाले भारतीयों के लिए बड़ा और व्यावहारिक कदम माना जा रहा है। ₹75,000 की नई सीमा और ज्वेलरी में दी गई छूट से अब यात्रियों को कस्टम काउंटर पर कम परेशानी झेलनी पड़ेगी। स्पष्ट है कि सरकार ने 2026 की शुरुआत यात्रियों के लिए राहत भरे फैसले के साथ की है,और इसका सीधा फायदा हर उस भारतीय को मिलेगा जो विदेश से अपने घर लौटता है।

















