
वर्ष 2026 के आगमन से पहले ही शासन ने सार्वजनिक अवकाशों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है, जो लोग नए साल में घूमने या पारिवारिक कार्यक्रमों की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है, शासन द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, आगामी वर्ष 2026 में कुल 28 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं, राहत की बात यह है कि इस बार छुट्टियों की संख्या में कोई कटौती नहीं की गई है, हालांकि किसी नए अवकाश को सूची में शामिल भी नहीं किया गया है।
Table of Contents
सचिवालय और विधानसभा में 25 छुट्टियाँ
जारी अधिसूचना के मुताबिक, सार्वजनिक अवकाशों की संख्या कार्यालयों की कार्यप्रणाली के आधार पर अलग-अलग होगी, सचिवालय, विधानसभा और ऐसे तमाम सरकारी संस्थान जहाँ ‘पांच दिवसीय कार्य सप्ताह’ (Five-day week) लागू है, वहाँ कर्मचारियों को कुल 25 सार्वजनिक अवकाश प्राप्त होंगे।
बैंक और कोषागारों के लिए अलग नियम
बैंकिंग क्षेत्र और कोषागार (Treasury) से जुड़े कर्मचारियों के लिए छुट्टियों का गणित थोड़ा अलग रहेगा, शासन ने स्पष्ट किया है कि बैंकों और कोषागारों में केवल 23 अवकाश ही अनुमन्य होंगे, बैंक कर्मियों को सलाह दी गई है कि वे इसी आधार पर अपने वित्तीय कार्यों का प्रबंधन करें।
यह भी देखें: असम CM हिमंत सरमा का बड़ा दावा: ‘हालात बदले तो बांग्लादेश में शामिल हो सकता है असम’, बयान से मचा हलचल
शनिवार-रविवार ने बिगाड़ा छुट्टियों का गणित
कैलेंडर के विश्लेषण से पता चलता है कि वर्ष 2026 में त्योहारों का आनंद कुछ कम हो सकता है क्योंकि दो अवकाश रविवार को और दो अवकाश शनिवार को पड़ रहे हैं, साप्ताहिक अवकाश के दिन त्योहार पड़ने के कारण कर्मचारियों को उन अतिरिक्त छुट्टियों का लाभ नहीं मिल पाएगा, जो कार्यदिवस (Working Day) पर पड़ने से मिलता है।
मुख्य बिंदु
- कुल अवकाश: 28 (सार्वजनिक)
- 5-दिवसीय कार्यालयों के लिए: 25 अवकाश
- बैंक/कोषागार के लिए: 23 अवकाश
- नया अवकाश: इस वर्ष कोई भी नया सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है।
यह भी देखें: Winter School Holiday Update: 25, 26, 27, 28, 29, 30 और 31 दिसंबर तक इन राज्यों में स्कूल रहेंगे बंद, छात्रों को राहत
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना और तिथियों की जानकारी के लिए संबंधित विभाग की वेबसाइट UP Shasanadesh पर विजिट किया जा सकता है।

















