
आजकल ज्यादातर स्मार्टफोन्स में Google Assistant एक ऐसा फीचर बन चुका है, जो आपकी बातों को तुरंत सुनकर जवाब देने की क्षमता रखता है। बस “Hey Google” या “OK Google” बोलिए, और असिस्टेंट तैयार। लेकिन इसी के साथ एक बड़ा सवाल भी उठता है क्या Google हमेशा हमारी बातें सुनता रहता है?
Table of Contents
Google आपकी बातें कब और क्यों सुनता है
Google का कहना है कि वह आपकी निजी बातचीत नहीं सुनता। रिकॉर्डिंग तभी शुरू होती है जब फोन “Hey Google” या “OK Google” जैसे ट्रिगर शब्द को पहचानता है। हालांकि, कभी-कभी यह गलती से भी एक्टिव हो जाता है जैसे अगर फोन ने गलती से किसी शब्द को “Hey Google” समझ लिया, तो असिस्टेंट तुरंत सुनना शुरू कर देता है। मतलब साफ है सिस्टम आपको लगातार नहीं सुनता, लेकिन गलती से एक्टिवेशन ज़रूर हो सकता है। यही वजह है कि प्राइवेसी को लेकर सावधानी बरतना जरूरी हो जाता है।
क्यों जरूरी है अपनी प्राइवेसी की सुरक्षा
हमारी रोजमर्रा की कई बातें, सर्च हिस्ट्री और वॉइस रिकॉर्डिंग Google अकाउंट से जुड़ी रहती हैं। इससे Google हमारे अनुभव को बेहतर तो बनाता है, लेकिन कई लोग इस बात से असहज महसूस करते हैं कि उनकी आवाज़ या डेटा कहीं स्टोर हो रहा है। अच्छी बात यह है कि Google आपको पूरा नियंत्रण देता है कि आप क्या रिकॉर्ड करना चाहते हैं और क्या डिलीट।
केवल 2 मिनट में बदलें अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स
अगर आप नहीं चाहते कि आपका फोन आपकी बातचीत सुने या आपकी वॉइस रिकॉर्ड हो, तो महज कुछ सेकंड में यह फीचर बंद किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके आसान स्टेप्स —
1. वॉयस और ऑडियो रिकॉर्डिंग डिलीट करें
- सबसे पहले अपने फोन में Settings खोलें और Google पर टैप करें।
- Manage your Google Account पर जाएं।
- ऊपर दिए गए टैब में से Data & Privacy चुनें।
- नीचे स्क्रॉल करें और Web & App Activity पर क्लिक करें।
- यहां “Include voice and audio activity” के सामने वाले बॉक्स को Uncheck कर दें।
इससे आगे से आपकी आवाज़ की कोई रिकॉर्डिंग सेव नहीं होगी।
अगर आप पुराना डेटा हटाना चाहते हैं, तो Manage all Web & App Activity में जाकर Delete → All time विकल्प चुन लें। इससे आपके अब तक के सभी वॉइस रिकॉर्ड्स और एक्टिविटी डेटा डिलीट हो जाएंगे।
2. ‘Hey Google’ कमांड को बंद करें
अगर आप नहीं चाहते कि आपका फोन हर वक़्त आपकी आवाज़ सुने, तो ‘Hey Google’ फीचर को मैन्युअली बंद किया जा सकता है। इसके लिए —
- Google ऐप खोलें।
- अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और Settings में जाएं।
- अब Google Assistant → Hey Google & Voice Match चुनें।
- यहां जाकर Hey Google बटन को OFF कर दें।
इतना करते ही आपका फोन तब तक नहीं सुनेगा जब तक आप खुद Google Assistant को मैन्युअली एक्टिवेट न करें।
3. ऑटो-डिलीट सेटिंग लगाएं
Google आपकी सुविधा के लिए Auto-delete का विकल्प भी देता है। इससे आपका पुराना डेटा अपने-आप डिलीट होता रहेगा।
इसके लिए Google My Activity पेज पर जाएं और तय करें कि कितने महीने बाद डेटा मिटाना है 3, 18 या 36 महीने में से कोई एक विकल्प चुनें। इससे आपको बार-बार मैन्युअली डिलीट करने की झंझट नहीं रहेगी।
अपने डेटा पर रखें पूरा कंट्रोल
अगर आप यह देखना चाहते हैं कि Google ने अब तक क्या डेटा कलेक्ट किया है, तो Google My Activity पेज पर जाकर सब चेक कर सकते हैं। वहीं, अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स का पूरा रिव्यू करने के लिए Google Privacy Checkup का प्रयोग करें। ये दोनों टूल आपको बताते हैं कि कौन-सी एक्टिविटीज़ रिकॉर्ड हो रही हैं और चाहें तो आप इन्हें एक क्लिक में बंद कर सकते हैं।

















