₹2000 के नोट बदलने का मौका दे रहा RBI, यहाँ जाकर बदल सकते हैं नोट, देखें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा ₹2000 के नोटों को चलन से बाहर किए जाने के बाद, अब भी एक बड़ा सवाल आम जनता के मन में बना हुआ है कि बचे हुए नोटों का क्या करें? अगर आपके पास अब भी ₹2000 के नोट रखे हैं, तो घबराने की जरुरत नहीं है, हालांकि बैंक शाखाओं में नोट बदलने की समयसीमा खत्म हो चुकी है, लेकिन RBI ने अभी भी कुछ खास रास्ते खुले रखे हैं

Published On:
₹2000 के नोट बदलने का मौका दे रहा RBI, यहाँ जाकर बदल सकते हैं नोट, देखें
₹2000 के नोट बदलने का मौका दे रहा RBI, यहाँ जाकर बदल सकते हैं नोट, देखें

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा ₹2000 के नोटों को चलन से बाहर किए जाने के बाद, अब भी एक बड़ा सवाल आम जनता के मन में बना हुआ है कि बचे हुए नोटों का क्या करें? अगर आपके पास अब भी ₹2000 के नोट रखे हैं, तो घबराने की जरुरत नहीं है, हालांकि बैंक शाखाओं में नोट बदलने की समयसीमा खत्म हो चुकी है, लेकिन RBI ने अभी भी कुछ खास रास्ते खुले रखे हैं।

यह भी देखें: ₹2000 EMI में Bajaj की दमदार बाइक घर लाने का मौका! 80KM माइलेज के साथ पेट्रोल खर्च होगा आधा

यहाँ अभी भी बदले जा सकते हैं नोट

RBI के ताजा निर्देशों के अनुसार, ₹2000 के नोटों को बदलने या बैंक खाते में जमा करने की सुविधा निम्नलिखित स्थानों पर उपलब्ध है:

  • देश भर में स्थित RBI के 19 निर्गम कार्यालयों (Issue Offices) पर जाकर आप सीधे नोट बदल सकते हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर और लखनऊ जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।
  • यदि आप व्यक्तिगत रूप से RBI कार्यालय नहीं पहुँच सकते, तो आप देश के किसी भी डाकघर से ‘इंश्योर्ड पोस्ट’ के जरिए अपने नोट RBI कार्यालय को भेज सकते हैं। यह राशि सीधे आपके सत्यापित बैंक खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी।

इन नियमों का रखना होगा ध्यान

  • एक बार में अधिकतम ₹20,000 मूल्य के नोट ही बदले जा सकते हैं। हालांकि, बैंक खाते में जमा करने के लिए ऐसी कोई सख्त सीमा नहीं है, बशर्ते आपके पास वैध दस्तावेज हों।
  •  नोट बदलते समय आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी पहचान पत्र (KYC) साथ रखना अनिवार्य है।
  • RBI ने स्पष्ट किया है कि ₹2000 के नोट अभी भी लीगल टेंडर (वैध मुद्रा) हैं, यानी इनका मूल्य शून्य नहीं हुआ है।

यह भी देखें: Legend Rajdoot की वापसी! 175CC इंजन और नए अवतार में फिर सड़कों पर उतरेगी ‘राजदूत’ बाइक

98% से अधिक नोट वापस आए

RBI के आंकड़ों के अनुसार, मई 2023 में जब इन नोटों को वापस लेने का ऐलान हुआ था, तब से अब तक लगभग 98.39% नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ चुके हैं। शेष बचे नोटों को वापस लाने के लिए ही RBI ने खिड़की खुली रखी है।

यदि आप भी इस सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, तो अधिक जानकारी के लिए RBI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध एफएक्यू (FAQs) देख सकते हैं।

RBI Still Accepting 2000 Notes
Author
Pinki

Leave a Comment

Related News

🔥 वायरल विडिओ देखें