
अगर आप हाल ही में नए घर में शिफ्ट हुए हैं या आपका स्थायी पता बदल गया है, तो आपके वित्तीय दस्तावेजों को अपडेट करना बेहद जरुरी है आयकर विभाग ने अब पैन कार्ड (PAN Card) में एड्रेस अपडेट करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पेपरलेस बना दिया है, अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप आधार आधारित ई-केवाईसी (e-KYC) के जरिए मिनटों में अपना पता बदल सकते हैं।
यह भी देखें: Aadhaar Rule Update: क्या होता है आधार फेस ऑथेंटिकेशन? केंद्र सरकार लागू करने जा रही नई पहचान व्यवस्था, जानें
Table of Contents
आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें
पते में सुधार के लिए आपको NSDL (Protean) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहाँ ‘Application Type’ में ‘Changes or Correction in existing PAN data’ का विकल्प चुनें। इसके बाद अपनी श्रेणी (जैसे- Individual) और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
टोकन नंबर प्राप्त करें
जैसे ही आप शुरुआती फॉर्म भरेंगे, आपके स्क्रीन पर एक ‘टोकन नंबर’ जेनरेट होगा। यह नंबर आपके रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजा जाता है। यह नंबर प्रक्रिया के बीच में रुक जाने पर आवेदन को वहीं से दोबारा शुरू करने में मदद करता है।
आधार के जरिए e-KYC का चुनाव
एड्रेस अपडेट के लिए सबसे तेज तरीका ‘Submit digitally through e-KYC & e-Sign’ है, इस विकल्प को चुनने पर आपको अलग से कोई एड्रेस प्रूफ अपलोड नहीं करना पड़ता। सिस्टम आपके आधार कार्ड में दर्ज पते को स्वतः ही प्राप्त कर लेता है, बस ध्यान रहे कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
ऑनलाइन भुगतान और OTP वेरिफिकेशन
अंतिम चरण में आपको लगभग ₹101 से ₹107 के बीच शुल्क का भुगतान करना होगा (भारत के भीतर पते के लिए) भुगतान के बाद, आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, इसे दर्ज करते ही आपका आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट हो जाएगा।
यह भी देखें: सरकारी राशन की दुकान में सबसे ज्यादा बिकने वाली दाल पर 4 रुपये की कटौती, आज का नया रेट देखें
महत्वपूर्ण जानकारी
आवेदन जमा होने के बाद आपको एक एक्नॉलेजमेंट नंबर मिलेगा। आप NSDL स्टेटस ट्रैकर के माध्यम से अपने अपडेट की स्थिति जान सकते हैं आमतौर पर 15 से 20 कार्य दिवसों के भीतर आयकर विभाग के डेटाबेस में नया पता अपडेट कर दिया जाता है।
डिजिटल धोखाधड़ी से बचने के लिए हमेशा आधिकारिक सरकारी वेबसाइटों का ही उपयोग करें और अपना OTP किसी के साथ साझा न करें।

















